Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: लायंस क्लब का निशुल्क मोतियाबिंद नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 21 फरवरी को टनकपुर में

admin

Tue, Jan 30, 2024

टनकपुर /[बिद सिद्दीकी] लायंस क्लब  टनकपुर की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा कालापानी परीक्षण शिविर  21 फरवरी2024 दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 तक उपजिला चिकित्सालय (संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर) में  आयोजित किया जायेगा। क्लब के डायरेक्टर संजय अग्रवाल (मगन बिहारी) ने बताया कि कैंप में लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज की विशेष टीम के सहयोग से करवाए जाएंगे। ऑपरेशन योग्य मरीजों के आने - जाने खाने एवं दवाई आदि का खर्च भी लायंस क्लब द्वारा वहन किया जाएगा। शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। रोगी अपने पुराने पर्चे  व जांचे अपने साथ अवश्य लाएं शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा कालापानी की जांच, नेत्र रोग से संबंधित दवाइयां का निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है। कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप में पहुंचकर लाभ उठाए।

Tags :

जरूरी खबरें