Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

घोषणा हुई, अब अमल का इंतजार; टनकपुर के महात्मा गांधी  विद्यालय के : उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

Abid Hussain

Wed, Aug 26, 2026

बनबसा। टनकपुर क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। नगर पर्यावरण संरक्षण परिषद, शहरी विकास विभाग की उपाध्यक्ष हरिप्रिया जोशी (हेमा जोशी) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर वर्ष 2023 में की गई विद्यालय के उच्चीकरण संबंधी घोषणा को धरातल पर उतारने का अनुरोध किया है।

26 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि टनकपुर क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के उच्चीकरण के संबंध में वर्ष 2023 में घोषणा की गई थी। क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य और स्थानीय जनता की आवश्यकता को देखते हुए इस घोषणा पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

हेमा जोशी ने पत्र को विशेष संदर्भ में मुख्यमंत्री को प्रेषित करते हुए विद्यालय के उच्चीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। लंबे समय से क्षेत्र में विद्यालय के उच्चीकरण की मांग को विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि वर्ष 2023 में की गई घोषणा पर शासन स्तर से कब तक कार्रवाई होती है और महात्मा गांधी स्कूल के विद्यार्थियों को विद्यालय के उच्चीकरण की सौगात कब मिलती है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें