Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

150 लोगों की हुई जांच

महाराज को शिष्यों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

बीमारी के बाद हल्द्वानी में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर

45 करोड़ का माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग

सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

सुचना

63 वर्षीय शिक्षिका हेमा वर्मा का निधन, लंबी : बीमारी के बाद हल्द्वानी में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर

Abid Hussain

Wed, Jul 29, 2026

टनकपुर। क्षेत्र की वरिष्ठ शिक्षिका 63 वर्षीय हेमा वर्मा का बुधवार को हल्द्वानी में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं उनके छोटे भाई गिरीश वर्मा ने बताया कि हेमा वर्मा पिछले दो-तीन माह से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका उपचार हल्द्वानी के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

हेमा वर्मा अपने सरल स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है।

उनके निधन पर क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें