Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

150 लोगों की हुई जांच

महाराज को शिष्यों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

बीमारी के बाद हल्द्वानी में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर

45 करोड़ का माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग

सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

सुचना

भारत विकास परिषद के रक्तदान व एनीमिया जांच शिविर में 30 यूनिट रक्तदान, : 150 लोगों की हुई जांच

Abid Hussain

Wed, Jul 29, 2026

टनकपुर। भारत विकास परिषद की ओर से पंचमुखी धर्मशाला में अध्यक्ष भुवन चंद जोशी की अध्यक्षता में शैक्षिक रक्तदान एवं एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जबकि लगभग 150 लोगों ने एनीमिया की जांच कराई।

शिविर में विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बड़ी संख्या में एनीमिया की जांच कराई। जांच के दौरान जिन बच्चों में एनीमिया या अन्य अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए। रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में खटीमा से आई न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक की नीलम ज्याला एवं डॉ. सुभाष यादव ने रक्तदान शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर के संयोजक एवं संरक्षक राजीव कुमार आर्य रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, श्रीमती कल्पना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, छवि गुप्ता, अनीता शारदा, रेनू अग्रवाल, विम्मी आर्य, सुधा शारदा, रेखा जोशी, सरिता नाथ, मोनिका अग्रवाल, सदसा अग्रवाल, अंकुर टंडन, कैलाश गहतौड़ी, संजय बृजवासी, शशांक गोयल, राजीव अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, नवीन कोहली, आलोक अग्रवाल, दीपक शारदा, अजय देउपा, अनुराग अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने समाजहित में आयोजित इस स्वास्थ्य एवं रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की उत्कृष्ट पहल बताया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें