Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

सुचना

जसपुर में गरजा फरज़ाना बेगम का संदेश: मोदी की ‘मन की बात’ से लेकर : धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

Abid Hussain

Sun, Jul 26, 2026

जसपुर। ग्राम बैलजूड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण करते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरज़ाना बेगम ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सबसे प्रभावी जनसंवाद मंच बन चुका है, जो हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की प्रतिभा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। फरज़ाना बेगम ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है और लोगों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर फरज़ाना बेगम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश में UCC लागू करने वाला पहला राज्य बनकर इतिहास रच चुका है, जो मुख्यमंत्री धामी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि UCC समानता, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है, जिससे सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के जनहितकारी फैसले उत्तराखंड को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

फरज़ाना बेगम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, शिक्षा, भाईचारे और जनसेवा को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर देश और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें