Sun 18 Oct 2026

ब्रेकिंग

मिसाल, वन विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात

अब राह होगी आसान

टनकपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

सुचना

टनकपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 480 मरीजों को मिला उपचार, : टनकपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

Abid Hussain

Sun, Oct 18, 2026

राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, जनऔषधि केंद्र की दवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

टनकपुर, चंपावत। राजकीय उप चिकित्सालय टनकपुर में रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को उपचार, जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव के दिशा-निर्देशों के क्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर भी लगाया गया। दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 480 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया गया।

जनऔषधि केंद्र की दवाओं के फायदे बताए

विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों को बताया गया कि जेनेरिक दवाएं प्रभावी गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरने पर ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हो सकती हैं। इन दवाओं की उपलब्धता और लाभ के बारे में जानकारी देते हुए राजकीय उप चिकित्सालय परिसर स्थित जनऔषधि केंद्र से सस्ती दवाएं प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को दवाओं की खरीदारी करते समय चिकित्सक की सलाह का पालन करने की जानकारी भी दी गई।

दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी

शिविर में नई रोशनी कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं और लाभों के बारे में बताया गया। उन्हें कृत्रिम अंग, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने, पेंशन का लाभ लेने तथा पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं से जुड़ने के बारे में भी जागरूक किया गया।

युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश

विधिक जागरूकता शिविर में युवाओं, बच्चों और अन्य लोगों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। लोगों से नशे से दूर रहने, परिवार और समाज को इसके नुकसान के बारे में जागरूक करने तथा नशे के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं सेवाएं

राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली की ओर से कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अमित वार्ष्णेय, हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग के डॉ. हर्षवर्धन और डॉ. शुभम श्रीवास्तव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. रेखा शर्मा और डॉ. सौम्या गोयल ने मरीजों को परामर्श दिया।

त्वचा रोग विभाग से डॉ. सृष्टि कुलश्रेष्ठ और डॉ. परवेश बंसल, मनोचिकित्सा विभाग से डॉ. दक्ष सिंघल और डॉ. रिया, न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ. मोहम्मद शारिक तथा नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. पीयूष कुमार गुप्ता और डॉ. संजय सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। हृदय रोग विभाग से डॉ. अक्षत गर्ग भी शिविर में शामिल रहे।

ईसीजी जांच में मनोज कुमार, बीपी जांच में विशाल गंगवार और मोहित गंगवार तथा शुगर जांच में सतेंद्र कुमार ने सहयोग किया। फार्मासिस्ट देवेंद्र पाल और रमेश चंद सहित अन्य सहयोगियों ने मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में योगदान दिया।

टनकपुर अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ का सहयोग

राजकीय उप चिकित्सालय टनकपुर के सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. मोहम्मद उमर, आफताब अंसारी सहित अन्य चिकित्सकों और अस्पताल के कर्मचारियों ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। शिविर के दौरान मरीजों के पंजीकरण, निशुल्क जांच, एक्स-रे, ईसीजी और दवा वितरण की व्यवस्था की गई।

विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी ने संभाली व्यवस्था

शिविर में पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने मरीजों की सहायता की। इनमें अधिकार मित्र बिजेंद्र अग्रवाल, किरन जोशी, शमशाद बानो, किरन गहतोड़ी, अमित कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार तथा प्रो बोनो पीएलवी इजहार अली शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने मरीजों के पर्चे बनवाने, जांच केंद्रों तक पहुंचने और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित हुआ। आयोजन का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं, सस्ती दवाओं और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना रहा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें