टनकपुर में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टरो : ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ
Abid Hussain
Sat, Oct 17, 2026
दो दिवसीय शिविर में जांच से लेकर दवा तक निःशुल्क सुविधा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार ने मरीजों का जाना हाल-चाल
श्री राम मूर्ति स्मारक भोजीपुरा बरेली के विशेषज्ञ दे रहे सेवाएं
टनकपुर, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।
शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरो सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग और मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा बीपी, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच की सुविधा भी दी जा रही है। शनिवार को 550 मरीजो का उपचार किया गया।
■■ मुख्यमंत्री प्रतिनिधि ने मरीजों का जाना हाल-चाल
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार ने पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
■■ इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिली सेवाएं
शिविर में एसआरएमएस श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा, बरेली की ओर से विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजी): डॉ. अमरेश अग्रवाल, डॉ. अक्षत गर्ग हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक्स): डॉ. हर्षवर्धन बुद्धिस्ट, डॉ. शुभम श्रीवास्तव स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजी): डॉ. राशी अग्रवाल, डॉ. सौम्या तायल त्वचा रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजी): डॉ. सुजाता मौर्य, डॉ. पर्वेश बंसल मानसिक रोग विशेषज्ञ (साइकियाट्री): डॉ. रुपाली रोहतगी, डॉ. अर्चित अवस्थी न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ: डॉ. ऋषभ यादव किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजी): डॉ. पीयूष कुमार गुप्ता, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, मार्केटिंग मेनेजर राघवेंद्र उपाध्याय, योगेंद्र, ऋषभ, अवनीश, पुष्पेंद्र, सोमपाल और सत्यपाल फार्मासिस्ट: देवेंद्र पाल और रमेश चंद ईसीजी टेक्नीशियन: मनोज कुमार बीपी जांच: विशाल गंगवार और मोहित गंगवार ब्लड शुगर जांच: सतेंद्र कुमार वार्ड आया सोनी आदि शामिल रहे।
■■ धामी सरकार की पहल से क्षेत्रवासियों को राहत
टनकपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना राहत भरा कदम माना जा रहा है। शिविर में निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने धामी सरकार का आभार जताया। लोगों का कहना है कि ऐसे शिविरों से उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी कम होती है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समस्त पीएलवी मित्र मौजूद रहे।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़