Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

टनकपुर में 17 और 18 अक्टूबर को लगेगा मुख्यमंत्री : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Abid Hussain

Fri, Oct 16, 2026

टनकपुर में 17 और 18 अक्टूबर को लगेगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुटेंगे सात विशेषज्ञ चिकित्सक, बीपी, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच के साथ निःशुल्क दवाएं भी मिलेंगी

टनकपुर। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भोजीपुरा, बरेली के सहयोग से 17 और 18 अक्टूबर को टनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग और मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। इससे टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।

जांच से लेकर दवाओं तक मिलेगी निःशुल्क सुविधा

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर और ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। शिविर के आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत का सहयोग रहेगा।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य शिविर में पहुंचते समय अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और चिकित्सकीय पर्चे साथ लेकर आएं, जिससे डॉक्टरों को बीमारी की स्थिति समझने में मदद मिल सके। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7983069823 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी शिविर के प्रचार-प्रसार में दी गई है। यह शिविर क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें