: अतिक्रमण के नाम पर रेलवे के द्वारा की जा रही कार्रवाई का रामलीला कमेटी ने जताया विरोध, सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि को सौंप कर न्याय की करी मांग
टनकपुर/ अतिक्रमण के नाम पर की जा रही रेलवे की कार्रवाई से पीड़ित लोग खासे नाराज से हैं। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो ने अतिक्रमण के नाम पर रेलवे विभाग की मनमानी का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज न्याय की मांग की है। बताया कि रेलवे विभाग अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से रह रहे लोगों को उजाड़ने का काम कर रहा है। रेलवे विभाग की कार्रवाई का डर लिए बैठे पीड़ितो ने भुखमरी का संकट पैदा होने का अंदेशा भी जताया है। पीड़ितों ने कहा कि सैकड़ो घरों को अपनी जमीन बताते हुए रेलवे विभाग द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है । जबकि इस मामले में नगरवासियों द्वारा कहा जा रहा है कि ये सैकड़ो परिवार कई दशक पहले से यहां बसे हैं। एवं रेलवे की जमीन की सीमा से बाहर है।
इस मामले में बुधवार को नवयुवक रामलीला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने रेलवे विभाग की कार्यवाही के विरोध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार को सौंपा।
रामलीला कमेटी के नितिन गुप्ता, संजय पांडे और विशाल अग्रवाल ने कहा कि टनकपुर में अनेकों वर्षों से बसे सैकड़ो परिवारों व घरों को तोड़कर एक बड़ी आबादी को बेघर किया जा रहा है । जो कि अत्यंत चिंतनीय विषय है ।जब कि सभी सैकड़ो परिवार नियमित रूप से नगरपालिका परिषद टनकपुर को हाउस टैक्स , वाटर टैक्स , एवं बिजली बिल भुगतान कर रहे हैं। यहां इस भूमि में वर्षों से रह रहे समस्त परिवारो के घर रेलवे की सीमा से काफी बाहर है ।
सीएम को भेजे गए ज्ञापन में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सैकड़ो परिवारों के साथ न्याय करवाने की अपील की है। इस मौके पर भगवान दास शर्मा, गौरव गुप्ता, किरण शर्मा, रविंद्र कुमार, राम किशोर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, आनंद सरकार, विशाल, शशांक गोयल, निखिल गोयल, सुमन शर्मा, किरण देवी, सुशीला शर्मा, उषा देवी, अनीता प्रजापति, राम किशोर, बबीता कुमारी, मीरा, नीलम गुप्ता, जितेंद्र, राजेश कुमार, कमल प्रजापति, सचिन कुमार, रमेश भट्ट, संगीता शर्मा, दिलदार, आकाश, शकील, इरफान, रमेश, चित्रेश भट्ट, शांति भट्ट, आशीष भट्ट, मोहन चंद आदि पीड़ित लोग मौजूद रहे।
Tags :