Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

टनकपुर में जीबी पंत फाउंडेशन ने डीएम को दिया ज्ञापन : कश्मीर आतंकी हमले पर टनकपुर में कई संगठनों  ने की कड़ी प्रतिक्रिया, आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Abid Hussain

Thu, Apr 24, 2025

■■कश्मीर आतंकी हमले पर टनकपुर में कई संगठनों  ने की कड़ी प्रतिक्रिया, आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

■■जीबी पंत फाउंडेशन सहित क्षेत्र के तमाम संगठनों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

टनकपुर/ जीबी पंत फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत व सचिव संजय गर्ग ने कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले को कायराना और अमानवीय करतूत करार दिया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं। फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियो एवं बजरंग दल ने सरकार से मांग की है कि इन आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की कायराना हरकत करने का साहस न कर सके।

बुधवार को जीबी पंत फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत एवं सचिव संजय गर्ग के नेतृत्व में फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी नवनीत पांडे को ज्ञापन दिया है।  ज्ञापन में कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने  केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से अपील की कि आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए और इस देश की धरती को ऐसे खूनी तत्वों से मुक्त कराया जाए। फाउंडेशन ने कड़े शब्दों में निंदा की और इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की माँग की।  ज्ञापन देने वालो में संरक्षक भुवन पांडे ,नवीन भट्ट  ,कोषाध्यक्ष वसंत पुनेठा , उपाध्यक्ष हंसा जोशी ,महेश प्रीतम सिंह कल्पना चंद बबीता पुनेठा भागीरथी पंत सूरज भारद्वाज पद्मिनी दयाल आदि शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें