: हल्द्वानी की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने दिल्ली के होटल में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
admin
Fri, Oct 18, 2024हल्द्वानी/ उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है की छात्रा के साथ पांच युवकों ने दिल्ली के होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा को खोजबीन कर पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें तीन महाराष्ट्र और दो दिल्ली के हैं पांचो को जेल भेज दिया गया है
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा मुखानी थाना क्षेत्र हल्द्वानी की रहने वाली है। उसके पिता ने मुखानी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बीती 4 अक्टूबर को उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची पुलिस द्वारा लापता छात्रा की कई स्थानों पर खोजबीन की गई पुलिस की खोज भी मे मालूम चला कि उक्त छात्र दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठकर कहीं गई है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसके दिल्ली में होने के मालूम चलने पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो गई और लापता बालिका को खोजबीन कर ढूंढ़ निकाला छात्रा से पूछताछ में पता चला कि पांचो युवकों ने छात्रा के साथ दिल्ली की एक होटल में गैंगरेप किया। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज और जमा कराई आईडी की मदद से पांचो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी योगेश रमेश नायक, संदेश संभाजी चिपलेकर, रोशन चिंता मणि पाटिल, आशीष, साहिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Tags :