खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बना विज़न पब्लिक स्कूल, मुख्यमंत्री उदीयमान : खिलाड़ी योजना में 11 होनहार चयनित
Abid Hussain
Sun, Aug 30, 2026
टनकपुर। खेल प्रतिभाओं को तराशने और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ाने की दिशा में विज़न पब्लिक स्कूल टनकपुर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिले स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। एक ही विद्यालय से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के चयन ने विज़न पब्लिक स्कूल का नाम जिले में गौरवान्वित किया है।
चयनित खिलाड़ियों में आराध्या बिष्ट, उन्नति राय, निहारिका पंत, भावेश मेहरा, उदित रावत, श्रेयांश नौटियाल, अनंत गड़कोटी, वंश करायत, अंश कलौनी, आयुष पचौली और अखिल सिंह महर शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की खेल गतिविधियों और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है।
शिक्षा के साथ खेलों को भी मिल रहा विशेष प्रोत्साहन
विज़न पब्लिक स्कूल लंबे समय से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता रहा है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभाओं को मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में 11 विद्यार्थियों का चयन विद्यालय की खेल संस्कृति और मेहनत का शानदार प्रमाण है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एडवोकेट नवल किशोर तिवारी और प्रबंधक अजय देउपा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।
■■ कोतवाल चेतन रावत ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कोतवाल चेतन रावत ने चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिक्षिका अंकिता बोहरा, अंजू राय, दया बिष्ट, गीता देउपा, सुनीता परवाल, अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष बसंत बल्लभ सहित अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।
स्टेडियम के कोच ललित कुंवर, महेश चुफाल, गौरव खोलिया, प्रकाश सिंह तथा जीआईसी टनकपुर के पीटीआई ललित मोहन भट्ट ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक साथ 11 खिलाड़ियों के चयन ने विज़न पब्लिक स्कूल को टनकपुर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख शिक्षण संस्थानों की कतार में मजबूती से खड़ा कर दिया है।
Tags :
दमदार मिसाल