Sun 18 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

✍️✍️ ABID SIDDIQUI : राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में धूमधाम के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

Abid Hussain

Mon, Apr 21, 2025

टनकपुर/ छात्रों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर पूरे प्रदेश भर में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत टनकपुर के सैलानी गोठ राजकीय इंटर कॉलेज में भी प्रवेश उत्सव धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान तथा संचालन हरीश जोशी ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश हैसियत ने प्रवेश उत्सव मनाने को लेकर कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़नी चाहिये। अफसोस की बात है कि निजी स्कूलों की तुलना में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या साल दर साल घटती जा रही है। जिसके चलते सरकार ने बहुत से प्राइमरी स्कूलों को आसपास के स्कूलों में मर्ज कर दिया है या उन्हें बंद कर दिया। इस स्थिति में सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए अनुशासन में रहने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजा राम पौरी, कल्याण सिंह गुणानंद पंत भावना भट्ट, रमेश, राजकुमार, कमलेश भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश हैसियत, मंडल महामंत्री भुवन कलोनी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश कुमार, शाहिद उल्ला उपस्थितआदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें