Sun 30 Aug 2026

ब्रेकिंग

खिलाड़ी योजना में 11 होनहार चयनित

खिताब किया अपने नाम

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

सुचना

अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में छलक रही नाराजगी : मनिहारगोठ कब्रिस्तान के समीप विशाल सूखा पेड़ मौत को दे रहा दावत, जिम्मेदार अधिकारी सो रहे चैन की नींद, ग्रामीण परेशान

Abid Hussain

Wed, Apr 30, 2025

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ  गांव के कब्रिस्तान  व प्राथमिक  स्कूल के पास एक विशाल सूखा पेड़ मौत को दावत दे रहा हैं।  पेड़ का तना बिल्कुल सड़ता जा रहा है। हालांकि विशाल सूखा पेड़ स्कूल व मेन रास्ते से बिल्कुल सटा हुआ है। ग्रामीण सहित स्कूल के हेडमास्टर इसकी सूचना वन विभाग को 1 वर्ष पूर्व कई बार दे चुके हैं, लेकिन अभी तक पेड़ की कटाई नहीं हुई है। जिससे कोई बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीण मोहम्मद रफीक, शाहिद हुसैन ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दी जा चुकी है। वन विभाग द्वारा पेड़ नहीं कटवाने से क्षेत्र के लोगों में नारजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर स्कूल बच्चे सहित ग्रामीण भी आवागमन करते हैं। जिसके चलते हर समय अनहोनी का खतरा बना हुआ है। इस संबंध मे ग्रामीणो ने  प्रशासन से अविलंब पेड़ कटवाने की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकार खटीमा रेंज जीवनचंद उप्रेती ने बताया कि 19 नवंबर 2024 में वन विकास प्रबंधक टनकपुर को पत्र भेजकर कर इन खतरनाक वृक्षों का कटान करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से ग्रामीणों  की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने में सहयोग करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें