Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चंपावत के तीन विद्यालय राज्य स्तर पर "मेरा विद्यालय निपुण विद्यालय" योजना के अंतर्गत हुए पुरस्कृत

admin

Sun, Dec 15, 2024

चंपावत/ निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद चम्पावत के तीन विद्यालयों को राज्य स्तर पर "मेरा विद्यालय निपुण विद्यालय" के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन भारत सरकार एवं समग्र शिक्षा की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत अध्यनरत छात्रों के लिए कक्षा वार न्यूनतम शैक्षिक अर्हता निर्धारित की गई है जनपद चम्पावत के अंतर्गत तीन सर्वोत्कृष्ट विद्यालय इसके लिए चयनित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय manadhunga, राजकीय प्राथमिक विद्यालय dubchauda राज्य स्तर पर शिक्षा सचिव श्री रविनाथ रमन द्वारा उपरोक्त विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करते हुए अपेक्षा की गई आपके द्वारा जनपद के अन्य विद्यालयों को मेरा विद्यालय निपुण विद्यालय हेतु अग्रसर होने में यह कार्य प्रेरणादाई होगा। एसईआरटी निदेशक श्रीमती वंदना मैम ने चयनित विद्यालयों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि आप अपने निकटस्थ विद्यालयों को निपुण विद्यालय की ओर अग्रसर करने हेतु एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी से प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कर्नाटक, manadhunga से श्रीमती तारा अधिकारी, dubchauda से श्रीमती माधुरी, के आर पी श्री अमित सैनी राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौशाल को पुरस्कृत किया गया। जिला समन्वयक रमेश जोशी को जनपद समन्वयक चम्पावत उत्कृष्ट जनपद कार्य हेतु एवं डॉ0 अवनीश शर्मा को डायट प्रवक्ता नोडल एफ एल एन हेतु सम्मानित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी एम एस बिष्ट ने जनपद के सभी सम्मानित अध्यापक जिला समन्वयक, डायट प्रवक्ता को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि आप जनपद के समस्त विद्यालयों को इस कार्य हेतु प्रेरित एवं उत्साहित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि जनपद के समस्त राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में स्थापित करते हुए जनपद चम्पावत को निपुण जनपद के रूप में शीघ्र ही घोषित किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें