: भाजपा नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन विपिन कुमार के चुनावी कार्यालय का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ
admin
Sat, Jan 4, 2025
टनकपुर/ नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विपिन कुमार के चुनावी कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शास्त्री चौक स्थित शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर रीबन काट कार्यालय का शुभारंभ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार को चुनाव जिताने का संकल्प लिया। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है । मैं उनके इस विश्वास मे खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाए शुरू की गई है। जिसका आम लोगो को लाभ मिलना शुरू हो गया है । मैं उनके इस विश्वास मे खरा उतरने की कोशिश करूंगा । वही विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा जिले की सभी सीटों में विजय हासिल करेगी। इस मौके पर कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :