: टनकपुर: भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने नुक्कड़ सभाओं से बांधा समां, विकास के साथ किया स्वच्छ शहर का वादा
admin
Thu, Jan 16, 2025
टनकपुर / भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी विपिन कुमार के समर्थन में वार्ड नंबर 5 नई बस्ती शिव मंदिर के समीप एक भव्य नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में नगर पालिका परिषद क्षेत्र टनकपुर में विगत पांच वर्षो मे कायाकल्प किए जाने का प्रयास लगातार किया गया है।

जिसके तहत क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। शहर की सड़कों से कूड़े के ढेर गायब हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास की सोच को साकार करने का प्रयास आगे भी लगातार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर के निस्तारण के लिए टंचित ग्राउंड, सब्जी मंडी, साथ ही जो जमीनों के मामले हैं उन मामलों का मुख्यमंत्री धामी सरकार में संज्ञान लिया गया है। जल्द ही इसका भी समाधान होने की बात चल रही है। क्षेत्र के व्यापारियों का विकास कैसे हो इसके भी प्रयास किए जाएंगे। आने वाले समय में विकास की गति तेज होगी ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से शहर के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।

इस अवसर पर निकाय चुनाव प्रभारी नेत्रपाल मौर्य पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत , मंडल अध्यक्ष धर्मपाल आर्य, जिला महामंत्री पूरन मेहरा , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मानंद पांडे , वन विकास निगम के सदस्य हरीश भट्ट , मान बहादुर पाल , मंडल महामंत्री शशांक गोयल , मीडिया प्रभारी सौरव गुप्ता , गिरीश गहतोड़ी वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल , सुरेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव , भगवत सरन , सुकुमार राय , मुकेश कश्यप सहित वार्ड नंबर 5 की सम्मानित जनता एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
Tags :