Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: बनबसा मे सशस्त्र सीमा बल के जवानों को मिली भारी सफलता, चेकिंग के दौरान बोरे में छुपाई गई पीतल की 20.520 किलोग्राम मूर्ति को किया बरामद

admin

Wed, Jan 22, 2025

टनकपुर/ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी की टीम को भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने में बड़ी सफलता मिली  है। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट  मनोहर लाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बनबसा चेकपोस्ट पर कार्रवाई की गई। प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान, हरीश (पुत्र देव सिंह), निवासी महरौली, दक्षिण दिल्ली के सामान की X-Ray जाँच में सफेद प्लास्टिक की बोरी में छुपाई गई माँ दुर्गा  की पीतल की मूर्ति बरामद की गई। मूर्ति का वजन 20.520 किलोग्राम है। व्यक्ति ने बताया कि उसने यह मूर्ति दिल्ली से खरीदी थी। और इसे नेपाल ले जा रहा था।

हालांकि, व्यक्ति के पास मूर्ति से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं पाए गए। तस्करी के संदेह में बरामद मूर्ति को जब्त कर लिया गया और सीमा शुल्क कार्यालय, बनबसा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।

सशस्त्र सीमा बल सीमा पर तस्करी रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। इस अभियान से तस्करी के प्रयासों पर एक और करारा प्रहार किया गया है। चेकिंग के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जशोबंता सेनापति, सहायक कमांडेंट, आरक्षी कृष्ण कुमार, सुनील कुमार एवं बबिता कुमारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें