Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: अग्निवीर भर्ती को लेकर एसडीएम टनकपुर ने संबंधित विभागीय व सेना के अधिकारियों के साथ बनबसा सेना भर्ती स्थल का किया निरीक्षण

admin

Tue, Nov 26, 2024

■■ व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ति एवं व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

टनकपुर / आगामी 28 नवंबर से 06 दिसंबर 2024 तक जनपद के टनकपुर, बनबसा सैन्य भर्ती परिसर में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली का उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने संबंधित विभाग व सेना के अधिकारियों के साथ भर्ती मैदान पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर अभ्यर्थियों हेतु पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने निदेशक सेना भर्ती कार्यालय कर्नल राहुल मेलगे के साथ मैदान में अग्निवीर भर्ती के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, तथा मैदान पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर तत्काल पूर्ति एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली मैदान पर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा हैं।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर द्वारा जल संस्थान को भर्ती रैली के दौरान जल आपूर्ति करने तथा विद्युत विभाग को विद्युत सुचारू रखने के साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन से यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार जगदीश गिरी, एआरटीओ सुरेन्द्र कुमार, थाना अध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण, अधिशासी अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, एसडीओ मयंक भट्ट सहित सेना के अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें