: चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एल. एम. रखोलिया को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
admin
Sun, Jan 26, 2025
टनकपुर/ चंपावत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंपावत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिलाधिकारी चंपावत द्वारा रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एल एम रखौलिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,एवं ऊज्जल भविष्य के कामना की,, पूर्व में भी डॉ रखोलिया को कई सम्मान दिए गए है।

आपको बता दें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज 26 जनवरी 2025 को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एल एम रखौलिया को जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा की डॉक्टर ललित मोहन रखौलिया के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र मे लोगों को राहत पहुंचाने जैसे हर कार्य में पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका निर्वाह किया गया। इस अवसर पर एडीएम जयवर्धन शर्मा एवं एसडीएम नितेश डांगर ने भी डॉक्टर श्री रखोलिया को बधाई दी है। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एल एम रखौलिया के सम्मानित होने पर उपजिला अस्पताल टनकपुर के सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी, डॉ आफताब आलम डॉ मोहम्मद उमर डॉ स्वामी दयाल, नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार हरेला क्लब के अध्यक्ष अजय गुरूरानी, व्यापार मंडल एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शाहिद हुसैन सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉक्टर रखोलिया को शुभकामनाएं दी हैं।
Tags :