: एनएचपीसी बनबसा के सेवानिवृत्त उपप्रबंधक सुरेश कुमार की पुत्री ने यूजीसी नेट परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रोशन,
admin
Sun, Oct 20, 2024
टनकपुर/ अपनी लगन व कठिन परिश्रम से नगर क्षेत्र कार्की फॉर्म आमबाग निवासी मनु रत्नाकर सुपुत्री सुरेश कुमार वाल्मीकि ने अंग्रेजी विषय नीट एग्जाम 2024 में 85.96% प्रतिशत से उत्तीर्ण किया है। मनु की इस उपलब्धि से स्वजन ही नहीं क्षेत्र के लोग भी गदगद हैं। मनु रत्नाकर ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हेतु पात्रता हासिल की है। तथा संपूर्ण वाल्मीकि समाज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आपको बता दे मनु रत्नाकर के पिता सुरेश कुमार वाल्मीकि उप प्रबंधक (मानव संसाधन) के पद से एनएचपीसी से सेवा निवृत है। तथा वर्तमान में वाल्मीकि समाज टनकपुर के अध्यक्ष हैं। और माताजी श्रीमती मुन्नी देवी ग्रहणी है। मनु रत्नाकर ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को श्रेय दिया है। इधर मनु ने कहा है विशाल पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए मीना की तैयारी लगातार कड़ी मेहनत और गहरी समर्पण की आवश्यकता थी परीक्षण न केवल आपकी ज्ञान का मूल्यांकन करता है बल्कि आपकी महत्वपूर्ण सोच और अनुसंधान कौशल का भी मूल्यांकन करता है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों और दोस्तों के अटूट समर्थन को देती है। जिन्होंने गहन तैयारी के दौरान उन्हें प्रेरित किया
मनु की उपलब्धि ने उनके कॉलेज के कई छात्रों को प्रेरित किया है क्योंकि प्रोफेसर बनने या शोध में अपना करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए यूजीसी नेट उत्तीर्ण करना एक आवश्यक कदम है। मनु रत्नाकर की इस उपलब्धि के लिए भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, एनएचसी टनकपुर के प्रमुख एवं महाप्रबंधक राजिल व्यास, डी एस राव उप महाप्रबंधक, सुदर्शन कुमार वरिष्ठ प्रबंधक, पियूष कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ प्रबंधक, दीप चंद्र, डॉ देवी दत्त जोशी, कार्कि फॉर्म वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, संरक्षक जगदीश जोशी, मधुसूदन वाल्मीकि चौधरी वाल्मीकि समाज टनकपुर, प्रेमपाल वाल्मीकि वाल्मीकि समाज अध्यक्ष बनबसा, राकेश कुमार एवं समाज के सम्मानित लोगों ने इस अवसर पर मनु रत्नाकर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags :