Mon 31 Aug 2026

ब्रेकिंग

खिलाड़ी योजना में 11 होनहार चयनित

खिताब किया अपने नाम

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

सुचना

: पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका टनकपुर का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न, बच्चों ने पार्क सहित विभिन्न स्थलों के विषय में हासिल की जानकारी

admin

Sat, Dec 14, 2024


टनकपुर/ पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका टनकपुर के बच्चों का दल शनिवार को नगर भ्रमण पर रवाना हुआ जो की प्रधानाचार्या शान्ति भट्ट के निर्देशन मे कराया गया। जिसमे बच्चों को नगर पालिका,दूरदर्शन केन्द्र, सरकारी अस्पताल,मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय एवं पोस्ट आफिस दिखाकर इनके विषय की जानकारियो से अवगत कराया गया। इसके बाद बच्चों को नेहरू पार्क टनकपुर मे बच्चों ने झूलो का आनंद उठाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति भट्ट ने बताया कि शिक्षा के साथ बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण का भी महत्व है। जब बच्चे किताबों से मिले ज्ञान को अपनी आंखों से देखते हैं। तो उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। भौतिक ज्ञान उनके मस्तिष्क पर स्थाई प्रभाव डालता है। भ्रमण से बच्चों को सामाजिक ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक धार्मिक और व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार प्रयासरत है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शान्ति भट्ट, हरीश पंत , विनय पाठक ,रेखा पाण्डे,आरती भारती , आशा बिष्ट, स्नेहा, सोनिया, पार्वती आदि समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें