Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: लोहाघाट में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार, कहीं चार दिन मे मिल रहा पानी तो कहीं लिकेज के कारण बर्बाद हो रहा पानी, स्थानीय लोग परेशान, अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन

admin

Sun, Dec 15, 2024

■■ जल संस्थान की लापरवाही को लेकर नगरपालिका के पूर्व सभासद है बेहद खफा

लोहाघाट। नगर में जगह-जगह पेयजल लाइन के लिकेज होने से जहां पेयजल की किल्लत बड़ गई है तो वही लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लिकेज को लेकर जल संस्थान के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं जल संस्थान की इस कार्य प्रणाली पर पालिका के निवर्तमान सभासद राजकिशोर शाह व दीपक शाह ने नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के अधिकारियों से लिकेज को ठीक करने की मांग की है उन्होंने कहा लोहाघाट नगर के हथरंगिया ,राय चक्की के पास कई दिनों से पेयजल लाइन लिकेज हो रही है इसके अलावा फोर्ती पेयजल योजना का मुख्य पाइप कई दिनों से लीक हो रहा है जिस कारण हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है जिसके चलते नगर में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है लोग पेयजल के लिए परेशान है राजकिशोर व दीपक शाह ने कहा हथरंगिया में लिकेज से मुख्य सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है जिसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ चुका है और जल संस्थान के अधिकारी समस्या को देखकर भी नजर अंदाज कर रहे हैं उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द से जल्द पेयजल लाइन दुरुस्त कर लीकेज को बंद कर समस्या के समाधान की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें