Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया गया सम्मानित

admin

Sun, Jan 26, 2025


चंपावत/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सभागार चंपावत में आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी एस के सिंह व परियोजना निदेशक सुश्री विम्मी जोशी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सशक्तिकरण व आय संवर्धन हेतु जनपद में संचालित ग्रामोत्थान परियोजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत परियोजना क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्यों के लिए चयनित फील्ड कार्मिकों को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित/पुरुस्कृत किया गया।
जिसमें एन आर एल एम से आई पीआरपी राधा चौहान, दीपा देवी तथा तुलसी जोशी तथा ग्रामोत्थान रीप से प्रियंका बिष्ट, उमाशंकर जोशी व ओम प्रकाश खर्कवाल को सम्मानित किया गया।
साथ ही आपदा , वन, शिक्षा,स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को उनके द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निष्ठा व लगन के साथ अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए पात्र व्यक्ति तक विभागीय योजनाओं/परियोजनाओं की पहुंच सुगम बनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें