Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: टनकपुर: राजकीय महाविद्यालय के बच्चों को साइबर अपराध के प्रति कोतवाली पुलिस ने किया जागरूक•••

admin

Sat, Oct 26, 2024

रिपोर्ट/आबिद सिद्दीकी

टनकपुर : शनिवार को टनकपुर कोतवाली  मे राजकीय महाविद्यालय के बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने महाविद्यालय के बच्चों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। और समाज के  लोगों में जागरूकता लाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। 

गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा कि बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। उनके मां-बाप को भी बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने  कहा कि मोबाइल के जरिए तमाम तरह के साइबर अपराध हो रहे हैं। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर साइबर अपराधी बैंक खाते से रुपये निकाल लेते हैं। इसके अलावा बच्चे कई बार अपना फोटो मोबाइल में अपलोड कर देते हैं। साइबर अपराधी उसका गलत उपयोग कर ब्लैकमेलिंग तक करते हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य निर्धारण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि मौजूदा परिवेश में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। इससे एक तरफ जहां लोगों का काम काफी आसान हो गया है, वहीं दूसरी तरफ साइबर सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। कंप्यूटर के इस युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने का एकमात्र उपाय जागरूकता है।

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए भारत सरकार जागरूकता दिवस का आयोजन कर रही है। गोष्टी के दौरान उप निरीक्षक ओम प्रकाश, हिमानी गहतोडी, कांस्टेबल कमल कुमार, महाविद्यालय के छात्र मोहम्मद कैफ, प्रियंका गुरो, प्रियांशी चंद, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह भंडारी मुकुल आदि मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें