: नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने कहा केंद्र, राज्य और नगर में जब ट्रिपल इंजन की सरकार होगी, तभी टनकपुर का चहुंमुखी विकास होगा
admin
Fri, Jan 17, 2025
टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विपिन कुमार वर्मा ने टनकपुर वार्ड नंबर 7 अंबेडकर नगर समेत कई जगह नुक्कड़ सभा कर कहा कि केंद्र, राज्य और नगर में जब ट्रिपल इंजन की सरकार होगी, तभी टनकपुर का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने शुक्रवार को नुक्कड़ सभाए की है । भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने नुक्कड़ सभाओं में क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं और चुनाव के बाद प्रत्येक समस्या के निराकरण का वादा भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, सभासद प्रत्याशी तुलसी कुंवर , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत , मंडल अध्यक्ष धर्मपाल आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मानंद पांडे , वन विकास निगम के सदस्य हरीश भट्ट , ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि प्रजापति, गिरीश गहतोड़ी , वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल , सुरेंद्र गुप्ता , महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव , भगवत सरन , रुचि वर्मा , सहित वार्ड नंबर 7 की सम्मानित जनता एवं पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
Tags :