Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: नेत्र चिकित्सक स्वर्गीय राजवीर सिंह की स्मृति में आयोजित हरेला क्लब के 18वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर मे 70 लोगों की आंखों के हुए सफल ऑपरेशन  

admin

Sun, Nov 10, 2024

 

 ■■ दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर में  70 मरीजो को दी गई आंखों की रोशनी, क्लब द्वारा किए गए कार्यों को लोगों ने सराहा

■■ मरीजो और तीमारदारों को हरेला क्लब, महिला विंग व व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा फल जूस और बिस्किट किए गए वितरण 

टनकपुर/  नेत्र मितिज्ञ डॉक्टर स्वर्गीय राजवीर सिंह की स्मृति  मे आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन उप जिला चिकित्सालय टनकपुर मे रविवार को  नेत्र परीक्षण कर  52 ओपीडी एवं 10 मरीजो का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। हरेला क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी ने बताया कि  नेत्र शिविर के दूसरे दिन 55 मरीजों की ओपीडी एवं10  रोगियों की आंखों का  सफल ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने बताया कि नेत्र शिविर के दौरान डॉक्टर टीडी रखोलिया, डॉक्टर दीप्ति जोशी, डॉक्टर राकेश कुमार पाल, डॉ राजेंद्र पुनेठा, फार्मासिस्ट अनिल गड़कोटी,  नर्सिंग ऑफिसर अर्चना सक्सेना,  खीमानंद जोशी, कर्मवीर आदि विशेश टीम के द्वारा मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए गए। इस अवसर पर क्लब के धर्मेंद्र चंद,  डीडी धामी, डीडी भट्ट,  कोषाध्यक्ष अनिल गडकोटी,  उपाध्यक्ष भुवन जोशी, सचिव एम एन जोशी,  अजय देउपा,

एडवोकेट  एल डी गहतोड़ी, कैलाश गडकोटी,   हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा, पुष्पा मुरारी, हेमा जोशी, पुष्पा जोशी, पार्वती खर्कवाल, रीता कलखुडिया, पूनम गडकोटी, सविता बिष्ट, रेखा बिष्ट, गीता, पुष्पा गड़कोटी,  सुनीता गहतोड़ी,  मीनाक्षी गड़कोटी,  हेमा वर्मा, नन्दी कठायत सहित आदि लोग मौजूद रहे। शिविर के समापन के दौरान चिकित्सकीय टीम को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।  महिला विंग हरेला क्लब तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा  मरीज और तीमारदारों को फल व जूस बिस्कुट वितरण किए गए। क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

Tags :

जरूरी खबरें