Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के पक्ष मे किया रोड शो, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

admin

Sun, Jan 19, 2025

बनबसा- रविवार को नगर पंचायत बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के पक्ष में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर में रोड शो के दौरान ढोल नगाड़ो के बीच  सैकड़ों समर्थकों की भीड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अध्यक्ष प्रत्याशी रेखा देवी के पक्ष मे ज़ोरदार नारेबाजी की।

पड रही भीषण ठंड के बावजूद भी मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन किया तथा नगर की जनता से भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो नगरों का विकास होना लाजमी है।इस दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर  पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थन में बाइक रैली भी निकाली गई।

रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, सुभाष, थपलियाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार, शकील मंसूरी, प्रभारी गोपाल बोरा,संयवयक दीपक पाठक, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, कैप्टन भानी चंद, पप्पू ठाकुर,हरीश पांडे, जतिन देउपा, रुचि धस्माना, संजय जोशी, महेश चंद, संदीप पाठक,संजय अग्रवाल, मोनु ठाकुर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें