: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भवदीप राउते ने बनबसा में लगाए गए जागरूकता शिविर में साइबर अपराध के प्रति स्कूली छात्रों को किया जागरूक
admin
Sat, Jan 18, 2025
बनबसा/ जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार शनिवार को साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमे कक्षा 8 से लेकर कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में बताया गया कि किस तरह साइबर क्राइम और साइबर अपराध की घटनाओं पर रोक लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त बाल श्रम,बाल अपराध, बाल विवाह के अंकुश पर किस तरह रोक लगाई जा सकती है, साथ ही आपसी समझौते से लोक अदालत में विवादों का निपटारा, महिलाओं की उनके शोषण के अधिकार, वन्य पशुओं से आक्रमण होने पर मिलने वाले मुआवजे, रोड एक्सीडेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंपावत जिला विधिक प्राधिकरण से आये सचिव भवदीप राउते ने छात्र-छात्राओं सहित लगभग 150 लोगों को साइबर क्राइम की घटनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपना ओ. टी. पी. और पर्सनल जानकारी शेयर ना करने को बताया, साथ ही बच्चों को बताया कि वह अपने व्हाट्सएप और फेसबुक आईडी पर अपनी पिक ना लगाए, अन्यथा साइबर अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चे किस तरह अपने कैरियर का चुनाव कर सकते हैं। एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अपनी भविष्य का चुनाव स्वयं कर सकते हैं,एवं नालसा गीत भी सुनाया। इस मौके पर अधिकार मित्र अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, दीपा देवी, किरन गहतोड़ी, आदि मौजूद रहे।
Tags :