Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: सीएम धामी ने कुमाऊं में की ताबड़तोड़ सभाएं, कहा ट्रिपल इंजन की सरकार ही कर सकती है नगरों की सरकार की जरूरत को पूरा  

admin

Sat, Jan 18, 2025

  

टनकपुर/ लोहाघाट/चंपावत। टनकपुर लोहाघाट एवं चंपावत में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो का नेतृत्व कर गए मुख्यमंत्री ने आज जिले की लोहाघाट,चंपावत, टनकपुर एवं बनबसा सीटो में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत का खंबा गाड़कर उसमे फूल खिला गए। दोनों स्थानों में आयोजित रोड शो में शामिल महिलाओं, व्यापारीयो, पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ ने सीएम धामी को आश्वस्थ किया की जिले के अन्य स्थानों की तरह नगरों के लोग भी आपके पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है, वहीं उन्हीं के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में उत्तराखंड को देश के सबसे पहले पायदान में पाया गया है। देवभूमि उत्तराखंड को लैंड जिहाद, लव जिहाद एवं थूक जिहाद से मुक्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है तो नगरों की हर जरूरतो को पूरा करने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा वह दिन दूर नहीं जब टनकपुर में हो  रहे विकास कार्यों का जैसे आईएसबीटी का निर्माण अस्पताल में डायलिसिस यूनिट साथ ही लोहाघाट के लोगों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। उप जिला चिकित्सालय का उच्चीकरण करने, लीज़ भूमि को फ्री होल्ड करने जैसे तमाम विकास के कार्य तेज़ी से होने लगेंगे।

सरकार कांग्रेस की तरह तुष्टीकरण नहीं अपने कार्यों से हर वर्ग का संतुष्टीकरण कर रही है। उन युवाओं से पूछो की पारदर्शी परीक्षाओं के कारण आज गरीब का मेधावी बच्चा भी पीसीएस अधिकारी बन रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दावा किया कि उत्तराखंड की सभी नगर निकायो में व महानगरों में कमल का फूल खिलने जा रहा है।टनकपुर में भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार वर्मा,  लोहाघाट में गोविंद वर्मा एवं चंपावत में प्रेमा पांडे ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, नेत्रपाल मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, पूरन महर, समन्वयक दीपक चंद पाठक,  गुरुचरण लाल शर्मा, एन डी जोशी, सुभाष बगौली, कांति बल्लभ जोशी,  हरीश हैसियत, कलावती कापडी, तुलसी कुंवर,  शिवराज कठायत,  धर्मानंद पांडे, भगवत सरन, राकेश अग्रवाल, एसपी गुप्ता, किशन तिवारी, किरण देवी, शंकर सिंह कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूरन फ़र्तयाल, सतीश चंद्र पांडे, सचिन जोशी, विनीता फ़र्तयाल आदि तमाम लोग मौजूद थे। 

Tags :

जरूरी खबरें