Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: नगर निकाय चुनाव में सोच समझकर सही प्रत्याशी का चुनाव करें आवाम, अध्यक्ष पद पर कितने प्रत्याशी मैदान में, देखें खबर

admin

Wed, Jan 22, 2025

■■ आपके बीच में है 07 उम्मीदवार■■

■■ कांग्रेस से हेमा वर्मा, चुनाव चिन्ह (हाथ)■■

■■ बीजेपी से विपिन कुमार, चुनाव चिन्ह (कमल का फूल)■■ 

■■ बसपा से मोहम्मद उमर चुनाव चिन्ह (हाथी)■■

■■ निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन चुनाव चिन्ह (गैस सिलेंडर)■■ 

■■निर्दलीय प्रत्याशी गंगा गिरी गोस्वामी चुनाव चिन्ह (डोली)■■

■■निर्दलीय प्रत्याशी विनोद बिष्ट चुनाव चिन्ह (ईट)■■

■■ निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद हारुन चुनाव चिन्ह (टॉर्च )■■

■■ काबिलियत देखकर ही करना होगा फैसला■■

टनकपुर/ सुनो, सुनो, सुनो, मेरे टनकपुर शहर के सम्मानित लोगो सुनो, कल मतदान है। हमारे शहर की छोटी सरकार बनानी है। और इस छोटी सरकार के मुखिया को भी चुनकर कुर्सी पर बैठाना है। तो जाहिर है हमें अपने कीमती वोट का फैसला बेहद सूझबूझ के साथ सोच समझकर ही करना है। हमें एक अपने शहर का काबिल अध्यक्ष चुनना है। और अगर आज हम चूक गए तो फिर पूरे 5 साल तक पछताना पड़ेगा। हमें ऐसे उम्मीदवार को चुनना है जो शिक्षित और सभ्य हो।  जिसमें सबको साथ लेकर चलने की सलाहियत हो जो अपने दम पर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर शहर का विकास कर सके और बुनियादी समस्याओं को भी अपने दम पर ही हल करवाने व सब को साथ लेकर पालिका परिषद या नगर पंचायत चलाने में भी सक्षम हो। यह सब सवाल मतदाताओं के मन में भी समाए हैं।

आपको बता दें टनकपुर शहर में सेवानिवृत्त शिक्षिका हेमा वर्मा कांग्रेस का हाथ थाम कर आपके बीच में है।  सभ्य उच्च शिक्षित मिलनसार कुशल व्यवहार बड़ी मजबूती है। इसके अलावा हेमा वर्मा का खुद पहाड़ी समाज से होना भी उनकी एक मजबूती है। उनकी फर्राटेदार पहाड़ी एवं हिंदी भाषा पर बेहतरीन पकड़ है। इसके अलावा चुनाव में हेमा वर्मा की सबसे बड़ी ताकत कांग्रेस का सिंबल है। क्योंकि कांग्रेस के सिंबल पर पड़ने वाला अधिकांश वोट मुस्लिम समाज है।

अगर चुनाव की शुरुआत में भले ही दाएं बाएं की बात करता हो लेकिन बाद में मुस्लिम समाज कांग्रेस के हाथ पर ही चोट करता है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के करीबी भाजपा प्रत्याशी शिक्षित एडवोकेट विपिन कुमार है। जो शहर के लिए जाना माना चेहरा है।  शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाले विपिन कुमार के दादा भी कई बार चेयरमैन रह चुके हैं। पिता विनोद प्रकाश एडवोकेट तो विपिन कुमार भी एडवोकेट होने के साथ ही अध्यक्ष पद की पारी खेल चुके हैं। उनका पार्टी के लिए भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। सबके साथ नम्रता वाला व्यवहार भी उनकी मजबूती को दर्शा रहा है। मुख्यमंत्री मैजिक भी होना इनके लिए बहुत बड़ी मजबूती है। तीसरी और निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन चुनाव मैदान में है व्यापारी होने के साथ-साथ  सामाजिक सरोकारों में इनका कोई सानी नहीं यहां पर यूं कहेंगे कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दमखम दिखा रहे हैं। इनके अलावा चार प्रत्याशी और चुनाव मैदान में है। बाकी अब फैसला तो अवाम को ही सूझबूझ से सोच समझकर करना है कि हमें कैसा अध्यक्ष चुनना है। अगर आज चूके तो पूरे 5 साल तक पछताना होगा।

Tags :

जरूरी खबरें