Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने जताया आम लोगों के प्रति आभार

admin

Sun, Jan 26, 2025

चंपावत।भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं नगर पालिका चुनाव की नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रेमा पांडेय ने आम लोगों द्वारा उन्हें दिए गए आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया है।जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा रही श्रीमती पांडेय ने कहा यह जीत माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत को हिमालीय राज्यों का मॉडल जिला बनाने के उनके प्रयासों में आम लोगों द्वारा लगाई गई मोहर है। उनका कहना है कि चंपावत नगर को हर दृष्टि से विकसित कर नगर के लोगों को स्वाभिमान से जीने के अवसर प्रदान करने के साथ वह नगर विकास को नए आयाम देने में नगर के लोगों का पूरा सहयोग व मार्गदर्शन लेगी।चंपावत को आदर्श नगर बनाने की दिशा में जो भी प्रयास वह करेंगी ,वह धरातल में दिखाई देगा।मैं सभी सभासद सहयोगियों के साथ मिलकर आप सभी ने जो अपेक्षाएँ व्यक्त की हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस कार्य में आप सभी का सहयोग मेरे लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Tags :

जरूरी खबरें