Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: सचिव / सिविल जज (एस. डी.) चंपावत के निर्देशानुसार टनकपुर बनबसा के पीएलवी मित्रों ने साइबर सुरक्षा के तहत रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

admin

Thu, Jan 16, 2025

■■ 31 जनवरी 2025 आयोजित किए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम / भवदीप रावते (सचिव) जनपद चंपावत

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी टनकपुर

टनकपुर/ भवदीप रावते सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर साइबर अपराधों के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने के लिए शिविर तथा रैली के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव भवदीप रावते ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम 31 जनवरी 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। 

आपको बता दें टनकपुर बनबसा क्षेत्र के पीएलवी मित्रों के   माध्यम से बुधवार को साइबर सुरक्षा के तहत ग्राम पंचायत मनिहारगोठ  में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर  लोगों को साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूक किया गया, आयोजित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के समस्त पीएलवी मित्रों ने रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आईटी एक्ट 2000 के प्रावधानों की जानकारी  प्रदान कर साइबर सुरक्षा के तहत जन जागरूकता रैली भी निकली गई।  रैली में स्लोगन (नारेबाजी) तथा पंपलेट के माध्यम से साइबर अपराध के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया।

जागरूकता रैली में बनबसा टनकपुर के पीएलवीoअधिकार मित्रo इज़हार अली, दीपा देवी ,शमशाद बानो,अर्जुन सिंह, किरण जोशी, राधिका अधिकारी, हरिश्चंद्र गौड, हेमलता जोशी, सोनी जहां ,रीता कनौजिया, प्रियंका पचौली, पूजा शर्मा,हरिप्रिया जोशी,बबीता,  रितु महर ,विजेद्र अग्रवाल ,किरण गहतोडी,अर्चना लोहनी शामिल रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें