: सीएम से मिलने के बाद टुकटुक यूनियन अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार को समर्थन दिए जाने का किया वादा,
admin
Sun, Jan 19, 2025
टनकपुर / पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर पहुंचे थे। यहां तुलसीराम चौराहे पर सीएम धामी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। सभा के पश्चात सीएम धामी वन विकास निगम के सदस्य हरिश्चंद्र भट्ट के अनुरोध पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ एक निजी स्थान पर हुये संक्षिप्त कार्यक्रम में नवयुवक रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल, अल्पसंख्यक समुदाय व प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल हुए।

इस दौरान टुकटुक यूनियन के अध्यक्ष मनोज गड़कोटी ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री धामी पर आस्था जताते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्धारा भाजपा का पटका पहनाकर सबका स्वागत किया गया। आपको बता दें टुक टुक यूनियन अध्यक्ष का एक वीडियो पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन को दिए गए समर्थन का भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल शहर में टुकटुक यूनियन के अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सीएम धामी से मिलने वालों में प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, कल्पना आर्य, सुषमा गुप्ता, गीता गुप्ता, गौरव गुप्ता, अध्यक्ष नवयुवक रामलीला कमेटी, वैभव अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल, संजय गर्ग, संजय अग्रवाल, करन शर्मा, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, कामरान अंसारी, केशव भंण्डारी, निगम गुप्ता, मुकेश भट्ट, हाफिज गुलाम रसूल, माजिद अली,हनीफ अंसारी,उजैर अहमद अंसारी, ओमप्रकाश सक्सेना,अमर सिंह मंगला, रमेश मुरारी, जगदीश तिवारी,संजय पांडे, गिरीश चिलकोटी, कैलाश कलखुडिया, आदि शामिल रहे।
Tags :