Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: टनकपुर: लायंस क्लब के स्वैच्छिक 18 वें रक्तदान शिविर मे 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया,

admin

Fri, Jan 17, 2025

कार्यक्रम संयोजक/ लायन अनुराग अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान "महादान"

टनकपुर/ लायंस  क्लब टनकपुर द्वारा 18  वां रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में किया गया जिसमें 30 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया । क्लब संयोजक अनुराग अग्रवाल एवं दीपक छतवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ.  घनश्याम तिवारी के द्वारा किया गया।

जिसमें खटीमा से आए न्यू लाइफ लाइन चैरेटबेल ट्रस्ट के डॉ सुभास यादव  एवं डॉ नीलिमा ज्याला  एवं उनकी टीम ने सहयोग किया ।

रक्तदान शिविर में लायंस क्लब के  सदस्यों  तथा सम्मानितजनो मे रविन्द्र महर ने ( 98 बार ) , भाजपा के मंडल  महामंत्री शशांक गोयल , मुकेश साहु  एवं एबीवीपी के नितिन मंगला और उनकी टीम  ने  रक्तदान कर सहयोग किया ।

क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा के क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब की ओर से किया गया। रक्त की पूर्ति कृत्रिम तरीके से नहीं की जा सकती। इस कमी को पूरा करने के लिए हम सबको रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने कहा रक्तदान महादान है। क्योंकि इस दान में कोई भेदभाव नहीं होता है।

Tags :

जरूरी खबरें