: नगर पालिका परिषद टनकपुर में 14826 मतदाता करेंगे मतदान, किसके सर सजेगा ताज, जनता करेगी फैसला आज,
admin
Thu, Jan 23, 2025
टनकपुर/ निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू होगा नगरपालिका परिषद टनकपुर क्षेत्र में 11 वार्डों में 43 सभासदो के पद सहित अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में है। आपको बता दें टनकपुर निकाय क्षेत्र में मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए उत्सुक है। टनकपुर में 7699 महिला मतदाता तथा 7127 पुरुष मतदाता प्रत्याशियों पर भाग्य का फैसला करेंगे।

किसके सर सजेगा ताज जनता करेगी फैसला आज सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मतदान का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कन भी तेज हो गई है। सभी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बीते दिनों मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को खूब आजमाया और अब वह अपने वोट की चोट कर उनकी किस्मत संभालने और बिगाड़ने के लिए उत्सुक है। टनकपुर क्षेत्र में पांच संवेदनशील तथा 9 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। यहां जनपद चंपावत की सबसे बड़ी निकाय में टनकपुर पालिका क्षेत्र में 14826 मतदाता आज व मतदान करेंगे, इस बार अध्यक्ष पद पर भाजपा कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय समेत 7 प्रत्याशी मैदान में है जबकि 11 वार्डो मे सदस्य के लिए 43 प्रत्याशी मैदान किस्मत आजमा रहे हैं।
Tags :