: बनबसा के आनंदपुर ग्राम पंचायत में विद्युत पोल तिरछा होने से दुर्घटना होने की आशंका
admin
Sat, Sep 21, 2024
बनबसा/ बनबसा के आनंदपुर गांव मे खेत में लगा एक विद्युत पोल झुक गया है। विद्युत पोल के तिरछा होने से लगे पेड़ों में तार के छू जाने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को उसकी जानकारी दी गई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।

और न ही खंभा सीधा कराया गया है। इस रास्ते से होकर हजारों लोग प्रतिदिन अस्पताल स्कूल आते- जाते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ मयंक भट्ट को शिकायती पत्र भेजकर शीघ्र समस्या का समाधान करने को कहा है इस संबंध में एसडीओ मयंक भट्ट ने कहां की यह मामला उनकी जानकारी में है जल्द से जल्द समस्या का निवारण करा दिया जाएगा।
Tags :