: लायंस दीपावली मेले का टनकपुर के गांधी मैदान में हुआ आगाज, सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने फीता काटकर मेले का किया शुभारंभ
admin
Mon, Oct 21, 2024
टनकपुर/ लायंस क्लब का 23 वां दीपावली मेला धूमधाम से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय लायंस मेला शुरू हो गया।


विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश अग्रवाल, वन विकास निगम के सदस्य हरीश भट्ट रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे टनकपुर सुरेश उप्रेती बनबसा ने क्लब के कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने क्लब की उपलब्धियों के बारे में बताया। पहले दिन स्कूली बच्चों के अलावा, टनकपुर के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए वार्डन प्रेमा ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कुमाऊं के लोकनृत्य और लोकगीतों ने समा बांधा। समारोह का संचालन लायन नरेश अग्रवाल, लायन रचित मेहरोत्रा लायन अंकित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर लायन अंकित अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन मोहित अग्रवाल, लायन दीपक जैन, लायन दीपक छतवाल, लायन दीपक शारदा, लायन पुनीत शारदा, लायन अर्पित शर्मा, लायन नरेश अग्रवाल, लायन क्रांति मोहन सक्सैना, लायन विनय अग्रवाल, लायन अनुराग अग्रवाल, लायन संजय छतवाल, लायन अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Tags :