Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

सुचना

: लायंस क्लब टनकपुर का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमा पूर्ण तरीके से राजश्री होटल में हुआ आयोजित

admin

Mon, Oct 21, 2024

■■ मुख्य अतिथियो सहित क्लब सदस्यों का किया गया सम्मान

■■ आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा की गई प्रस्तुत

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ लायंस क्लब 321B1 टनकपुर  का इंस्टॉलेशन समारोह सोमवार को बहुत ही गरिमापूर्ण तरीके से नगर के राजश्री होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का शानदार तरीके से स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी जी एमजेएफ लायन मुकेश जैन थे। इंस्टॉलेशन ऑफिसर फर्स्ट वी डी जी आर सी मिश्रा सेकंड वी डी जे परमजीत सिंह, जोन चेयरपर्सन जितेंद्र पारूथी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन संजय अग्रवाल के द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी क्लब के अध्यक्षों एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रमो के सफल आयोजन के लिए  सराहना करते हुए अनोखा कार्यक्रम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। और सभी अतिथियों ने नई टीम को अपना आशीर्वाद दिया। क्लब के सचिव रचित मल्होत्रा ने अपने सत्र के कार्यों का संक्षेप में ब्योरा दिया।

क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने उपस्थित जनों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप सभी ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है जिसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। 

इस मौके पर लायन अंकित अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन मोहित अग्रवाल, लायन दीपक जैन, लायन दीपक छतवाल, लायन दीपक शारदा, लायन पुनीत शारदा, लायन अर्पित शर्मा, लायन नरेश अग्रवाल, लायन क्रांति मोहन सक्सैना, लायन विनय अग्रवाल, लायन अनुराग अग्रवाल, लायन संजय छतवाल, लायन गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें