: टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा मे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
admin
Fri, Sep 20, 2024
रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी
टनकपुर/ टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी बनबसा में स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत 20 सितंबर से 21 सितंबर तक दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन इन्द्र प्रस्थ अपोलो अस्पताल , दिल्ली के सौजन्य से किया गया। टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ राजिल व्यास , पावर स्टेशन प्रमुख एवं संगीता व्यास ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम में अपने संबोधन ने पावर स्टेशन प्रमुख के द्वारा शिविर में उपस्थित एनएचपीसी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी एवं औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को संबोधित करते हुए प्रेरणा दी कि हर इन्सान की दिनचर्या मे स्वच्छता शामिल होनी चाहिए, स्वच्छता एक अच्छी आदत एवं सुखी जीवन की आधारशिला है। स्वच्छता के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जॉंच करवाते रहना चाहिए

ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता चल जाए ताकि उसका निदान हो सके और आगे जीवन में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े । उन्होंने कहा कि इन्द्र प्रस्थ अपोलो अस्पताल , दिल्ली का पूरे देश में अपने विशेषताओं की वजह से पूरा नाम है और उनके विशेषज्ञों की चिकित्सीय टीम टनकपुर पावर स्टेशन में पधारी है।

जिसका हमें पूरा लाभ उठाना चाहिए । श्री व्यास जी ने अपोलो अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं उनके स्टाफ के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने बहुमूल्य समय से कुछ समय निकाल कर हमारे यहां आने का कष्ट किया ।

इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम से डॉ. निशांत राणा ने अपने संबोधन भाषण में शिविर में आए हुए सभी सदस्यों से आवाह्न किया कि आप सभी लोग अपने परिवार के साथ इस नि:शुल्क शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और अपने आप को स्वास्थ्य रखने की कोशिश करें।

अपोलो से आए विशषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमित चौहान (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशांत राणा (ई.एन.टी. विशेषज्ञ ) डॉ. रवि शर्मा (जनरल फिजिशियन) व उनकी सहायक टीम के द्वारा लगभग 200 लोगों का निशुल्क उपचार कर दवाइयां वितरण की गई।
Tags :