Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

सुचना

: सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी और प्रोफेसर S.K.कटियार को दून विश्वविद्यालय में किया जाएगा सम्मानित

टनकपुर: देवभूमि उद्यमिता केंद्र (centre of Excellence) राजकीय महाविद्यालय टनकपुर की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी और प्रोफेसर सुनील कुमार कटियार को आयुष और वैलनेस में उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें मेगा स्टार्ट अप समिति 2024 के दौरान 29 अक्टूबर को दून विश्वविद्यालय देहरादून में डॉक्टर नित्यानंद हिमालय अनुसंधान एवं अध्ययन केंद्र में प्रदान किया जाएगा।

प्राचार्य डॉ. ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यह सम्मान राज्य में स्वास्थ्य और उद्यमिता के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। और आयुष क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देगा। समिट में देश भर के उद्योग जगत के दिग्गज युवा उद्यमी और शोधकर्ता भाग लेंगे।

यह समिट उत्तराखंड में स्टार्टअप संस्कृत को बढावा देने और युवाओं को नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके मुख्य कार्य आयुष और वैलनेस में नवाचार और शोध को बढ़ावा देना, स्थानीय संसाधनों का उपयोग, उद्यमियो के लिए प्रशिक्षण और परामर्श, नए स्टार्टअप को सहायता, स्वास्थ्य और वेलनेस टूरिज्म का विकास, स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना, नीति निर्माण में योगदान, आदि मुख्य कार्य है।

Tags :

जरूरी खबरें