Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

भारी बारिश के अलर्ट से BOCW के सभी कैंप 4 अक्टूबर तक स्थगित : मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला

Abid Hussain

Mon, Sep 28, 2026

, LEO और ALC को कैंप नहीं लगाने के सख्त निर्देश

देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड की ओर से आयोजित किए जाने वाले सभी प्रकार के कैंप आगामी 4 अक्टूबर 2026 तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए गए हैं।

BOCW के सचिव की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेशभर के श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए 4 अक्टूबर तक किसी भी क्षेत्र में कैंप का आयोजन न किया जाए। इसके लिए सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों (LEO) और सहायक श्रम आयुक्तों (ALC) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बारिश और खराब मौसम के बीच श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद कैंपों के आयोजन की नई तिथियां अलग से जारी की जाएंगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज

जरूरी खबरें