Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

सुर्खियां, बनबसा ग्रुप एडमिन का अंदाज बना चर्चा का विषय

और 1 नवंबर को होंगे आयोजन

चौथ मनाते पुलिसकर्मी हितेंद्र वर्मा की तस्वीर हुई वायरल

तीन ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

सुचना

बारिश ने बदला लायंस दीपावली मेले का कार्यक्रम, अब 31 अक्टूबर और : और 1 नवंबर को होंगे आयोजन

Abid Hussain

Fri, Oct 30, 2026


बारिश ने बदला लायंस दीपावली मेले का कार्यक्रम, अब 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होंगे आयोजन

लायंस क्लब अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा ने दी जानकारी,

टनकपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते लायंस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली मेले के कार्यक्रमों की तारीखों में बदलाव किया गया है। मौसम खराब होने और लगातार बारिश को देखते हुए क्लब प्रबंधन ने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

लायंस क्लब के अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाला कार्यक्रम अब 1 नवंबर 2026 को होगा, जबकि प्रस्तावित कार्यक्रम आर्केस्ट्रा पार्टी शनिवार 31 अक्टूबर को 2026 को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों दिन के कार्यक्रम अपने-अपने निर्धारित समय पर ही शुरू होंगे। वहीं मेले का बहुप्रतीक्षित लकी ड्रॉ 1 नवंबर की रात को निकाला जाएगा।

लायंस क्लब अध्यक्ष ने सभी सम्मानित साथियों और मेले में आने वाले लोगों से नई तारीखों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें