वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच प्यार का खूबसूरत एहसास, पत्नी संग करवा : चौथ मनाते पुलिसकर्मी हितेंद्र वर्मा की तस्वीर हुई वायरल
Abid Hussain
Fri, Oct 30, 2026
टनकपुर कोतवाली परिसर में दिखा प्रेम, विश्वास और समर्पण का अनूठा संगम; सोशल मीडिया पर छाई दंपती की खूबसूरत तस्वीर
टनकपुर (चंपावत)। चांद का दीदार, हाथों में पूजा की थाली और जीवनसाथी के प्रति अटूट प्रेम... करवा चौथ का पर्व यूं तो पूरे क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में एक पुलिसकर्मी की खूबसूरत तस्वीर ने लोगों का खास ध्यान आकर्षित किया।
टनकपुर कोतवाली परिसर में तैनात पुलिसकर्मी हितेंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच पत्नी के साथ बिताए इन खूबसूरत पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर लोग दंपती के प्रेम और आपसी विश्वास की सराहना कर रहे हैं।
कहते हैं कि वर्दी पर जिम्मेदारियों का बोझ होता है, लेकिन दिल में अपनों के लिए मोहब्बत का एहसास हमेशा जिंदा रहता है। पुलिस की ड्यूटी में जहां दिन-रात जनता की सुरक्षा का संकल्प होता है, वहीं परिवार के साथ ऐसे पल रिश्तों की खूबसूरती को बयां करते हैं।
शायराना अंदाज में कहें तो...
वर्दी में फर्ज निभाने का जज्बा भी कमाल है,
तो जीवनसाथी के लिए दिल में मोहब्बत की मिसाल है।
चांद तो हर छत से निकला, हर किसी ने दीदार किया,
मगर हितेंद्र वर्मा की तस्वीर ने रिश्तों का खूबसूरत इजहार किया।
करवा चौथ के इस खास मौके पर हितेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी कविता वर्मा की तस्वीर ने यह संदेश दिया कि जिंदगी की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच अपनों के लिए निकाले गए चंद पल भी बेहद अनमोल होते हैं।
Tags :
यादगार पल