Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: खटीमा के जंगल मे गए वन गुर्जर को हाथी ने पटक कर मार डाला, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत

admin

Tue, Jan 23, 2024

खटीमा/ (आबिद सिद्दिकी) किलपुरा रेंज के जंगल में चचेरे भाई के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने गए वन गुर्जर को हाथी ने पटककर मार डाला। घटना से आसपास के गावों में दहशत फैल गई।
बिरिया मझोला गांव के पास रहने वाला वन गुर्जर मोहम्मद सुलेमान (50) पुत्र सद्दीक रविवार शाम को अपने चचरे भाई रऊफ के साथ किलपुरा रेंज के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गया था। परिजनों ने बताया कि रऊफ पेड़ में चढ़कर पत्ते काट रहा था। सुलेमान जमीन पर पत्ते समेट रहा था। तभी सामने से आए हाथी ने उसे पटककर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि आसपास मुआयना करने पर न तो हाथी के पंजे के निशान मिले और न ही हाथी के हमले के निशान। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ रहा है कि सुलेमान की मौत पेड़ से गिरकर हुई है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने बताया कि पेड़ पर पत्ते रऊफ काट रहा था। ऐसे में सुलेमान के पेड़ के गिरकर मरने का सवाल भी पैदा नहीं होता। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें