CISF सब इंस्पेक्टर भोपाल चन्द के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की : लहर
Abid Hussain
Mon, Nov 24, 2025
■■ CISF सब इंस्पेक्टर भोपाल चन्द के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
टनकपुर/बनबसा। CISF में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात ग्राम चंदनी निवासी भोपाल चन्द के आकस्मिक निधन की खबर से समूचे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। 23 नवम्बर 2025 को हुए इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों, सहकर्मियों और सुरक्षा बलों में संवेदना की लहर दौड़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय भोपाल चन्द एनएचपीसी पावर स्टेशन टनकपुर–बनबसा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के प्रति निष्ठा और सौम्य स्वभाव के लिए वह सहकर्मियों में विशेष सम्मान रखते थे। उनके दोनों पुत्र बाहर होने के कारण पारिवारिक कार्यक्रमों की व्यवस्था में स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग प्रदान किया है।
स्व. भोपाल चन्द के असमय निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति तथा पूर्व सैनिक संगठन, बनबसा–टनकपुर (जिला चम्पावत) के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भोपाल चन्द का निधन एक सादगीप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित व्यक्तित्व की अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियाँ लंबे समय तक लोगों के हृदयों में जीवित रहेंगी।
Tags :
यादगार पल