Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

वन प्रमुख का चंपावत दौरा, मगर तीन माह से डीएफओ विहीन मॉडल जिला बना : सवालों के घेरे में

Abid Hussain

Tue, Dec 23, 2025

चंपावत। उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) रंजन कुमार मिश्रा 26 से 28 दिसंबर तक चंपावत जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 27 दिसंबर को वे चंपावत वन प्रभाग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिले की इको टूरिज्म एवं वन आधारित विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

वन प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले चंपावत में वन विभाग का सबसे अहम पद — डीएफओ — बीते तीन माह से रिक्त पड़ा है। जिले में स्थायी डीएफओ की तैनाती न होने से वन प्रबंधन, योजनाओं के क्रियान्वयन और इको टूरिज्म से जुड़े कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चर्चाएं तेज हैं।

दौरे के दौरान रंजन कुमार मिश्रा जिम कार्बेट ट्रेल, बस्तियां क्षेत्र में पौधारोपण, मॉडल क्रूज स्टेशन, शारदा कॉरिडोर, ठुलीगाड़, खलडूंगा और बूम क्षेत्र सहित विभिन्न इको टूरिज्म परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वन आधारित रोजगार, स्थानीय आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

गौरतलब है कि हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स का पद संभालने के बाद मॉडल जिला चंपावत का यह उनका पहला दौरा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे मौके पर हालात का जायजा लेकर डीएफओ पद की रिक्तता जैसे गंभीर प्रशासनिक मुद्दे पर भी ठोस निर्णय लेंगे।

हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जिला मॉडल घोषित है, तो वन विभाग का अहम पद इतने लंबे समय से खाली क्यों है। उधार व्यवस्था के सहारे विभाग चलने से न केवल योजनाओं की रफ्तार प्रभावित हुई है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वन प्रमुख के दौरे को लेकर चंपावत वन विभाग तैयारियों में जुटा है, लेकिन जिले की जनता की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह दौरा केवल निरीक्षण तक सीमित रहेगा या फिर प्रशासनिक लापरवाही पर भी सख्त संदेश जाएगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें