Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

EO भूपेंद्र प्रकाश जोशी सहित कई अधिकारियों का किया गया सम्मान : UCC पंजीकरण: उत्सुष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को डीएम चंपावत द्वारा किया गया सम्मानित

Abid Hussain

Thu, May 1, 2025


■■समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित

चंपावत/ टनकपुर/ जनपद चंपावत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं विभागों को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टनकपुर भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, दीपक वर्मा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, गोसनी), विवेक राणा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पाटी), मोहित बोहरा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पाटन पाटनी), विवेक वर्मा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, मनिहारगोठ), रोहित कुमार (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, धूरा) एवं पूनम जोशी (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, नदेड़ा) शामिल रहे।

30 अप्रैल तक जिले में कुल 4526 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3823 पंजीकरण स्वीकृत हो चुके हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों की सराहना करते हुए आम जनता को इस महत्त्वपूर्ण अभियान में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की।

उन्होंने  कहा कि यूसीसी में पंजीकरण समाज में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देगा तथा नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा सहित उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें