Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

सुचना

विद्यालय परिवार ने किया तिलक लगाकर स्वागत : वनराजी गांव की दो बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 में हुआ प्रवेश

Abid Hussain

Wed, Apr 30, 2025

टनकपुर/ राज्य सरकार द्वारा वनराजी समुदाय के उत्थान लिए समय-समय पर  विशेष पहल की जा रही है। जिसमें उन्हें भूमि अधिकार प्रदान करना, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना शामिल है। वनराजी समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) में शामिल किया गया है। और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है।

 इसी क्रम में  वनराजी समुदाय की दो बालिकाओं ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर में  कक्षा 9 में एडमिशन लिया है। विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन जनपद चंपावत के खिरद्वारी गांव की वन राजी समुदाय की बालिकाओं के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य लंबे समय से प्रयासरत था। कहा कि इस समुदाय की बालिकाएं दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकलकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें साथ ही सरकार द्वारा बालिका शिक्षा के प्रति प्रदत्त सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य संवार सके। आज बुधवार को खिरद्वारी गांव से कक्षा 9 में एडमिशन लेने पहुंची छात्रा बीना व सरू  का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।  साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । वार्डन ने बताया कि इन बालिकाओं के माता-पिता दुर्गम में रहकर खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बालिकाओं के दाखिले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका चंद्रकला पोखरिया का विशेष योगदान रहा। और बताया कि इस समय विद्यालय में पर्वतीय जिलों की 150 बालिकाए शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Tags :

जरूरी खबरें