बिना ई-केवाईसी अब गैस नहीं! 31 दिसंबर की डेडलाइन, टनकपुर बनबसा में : हजारों उपभोक्ता खतरे में
Abid Hussain
Sat, Dec 20, 2025
टनकपुर/ रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है। जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करानी होगी, अन्यथा रसोई गैस रिफिलिंग की सुविधा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। टनकपुर गैस गोदाम प्रबंधक गोविंद आर्य ने साफ शब्दों में कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं की गैस रिफिलिंग की सुविधा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। उन्होंने चेताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्तर पर कोई ढील नहीं दी जाएगी और बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को गैस रिफिल नहीं मिलेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पहले ही हो चुकी है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिनका रिकॉर्ड अधूरा है, उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी होगी। कहा कि उज्जवला गैस उपभोक्ताओं के लाभार्थियों को ई केवाईसी प्रति वर्ष कराना अनिवार्य है।
👉 प्रशासन का दो टूक संदेश
अब लापरवाही नहीं चलेगी। ई-केवाईसी नहीं तो गैस नहीं। समय रहते प्रक्रिया पूरी न करने पर घरेलू रसोई पर सीधा असर पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।
जनहित में जारी—आज ही ई-केवाईसी कराएं, वरना 31 दिसंबर के बाद गैस सिलेंडर सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़